गर्मी का प्रकोप बढ़ने पर सब्जियों के दामों में आने लगी है तेजी
पानीपत | सब्जी व फल के व्यापारी ज्ञान सिंह बैरागी सीतामाई के अनुसार सब्जियों के दाम कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहे हैं। फिलहाल मंडी में मेथी 12 से 15 रुपए किलो, मटर 45 से 55 रुपए, बैंगन 18 से 20 रुपए किलो, हरा धनिया 15 से 17 रुपए किलो, लहसुन 40 से 45 रुपए, हरी मिर्च 30 से 40 रुपए किलो, मूली 15 से 17 रुपए किलो, पेठा 8 से 10 रुपए किलो, आलू 12 से 15 और प्याज 15 रुपए किलो, खीरा 10 से 12 रुपए, भिंडी 45 से 50 रुपए किलो, टमाटर 12 से 15 रुपए किलो, अदरक 50 रुपए किलो, पत्ता गोभी 6-8 रुपए किलो सब्जी मंडी में बिक रही है।