आज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे प्रिंसिपल सेक्रेटरी
पानीपत| सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को गांवों में रात्रि ठहराव कर लोगों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए हुए हैं। 20 अप्रैल को पानीपत की डीसी सुमेधा कटारिया और एसपी राहुल शर्मा मतलौडा के गांव भालसी में रात्रि ठहराव करेंगे। शाम को खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इसके बाद रात को वहीं रुकेंगे और लोगों से भी मिलेंगे। अगले दिन सुबह के कार्यक्रम भी रखे गए हैं। एडीसी राजीव मेहता ने बताया कि इसको लेकर 19 अप्रैल को प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमित झा पानीपत में आएंगे और जिले के अधिकारियों की बैठक लेंगे।