पानीपत| पंचकूला की ओर से 23वीं हरियाणा स्टेट चेस चैंपियनशिप में मधुर ने अपनी आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया है। साथ ही टॉप पांच में मान्या पांचवें स्थान पर रही हैं। मधुर अब हरियाणा की ओर से नेशनल चेस चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा। प्रतियोगिता में अंडर-7, 11, 15, व 19 के लगभग 300 खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया। पानीपत से अंडर-11 में मिलेनियम स्कूल के मधुर वर्मा ने अंडर-15 में जिले का प्रतिनिधित्व किया। मधुर के पिता विकास वर्मा ने बताया की छोटी उम्र से ही मधुर काे शतरंज के प्रति लगाव था। उन्होंने बताया की पिछले 4 सालों से मधुर विभिन्न जिलास्तरीय, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर कई मेडल प्राप्त कर चुका है।