पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • स्कूल में बच्चों को पौधे लगाने के लिए किया जागरूक

स्कूल में बच्चों को पौधे लगाने के लिए किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| राजकीय मॉडल उच्च विद्यालय नूरवाला में जेबीटी अध्यापक बोधराज की ओर से चलाए जा रहे मिशन 12,000 हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। लगभग 500 बच्चों को हस्ताक्षर व शपथ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने व मिशन से जुड़ने का आह्वान किया। विद्यार्थियों व अध्यापकों को मिशन के महत्व के बारे में बताया कि इस मिशन हस्ताक्षर का उद्देश्य बच्चों को पौधारोपण, जल बचाओ, ऊर्जा संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान से जोड़कर उनमें परिवर्तन लाना है। पर्यावरण के प्रति उन्हें सजग प्रहरी के रूप में तैयार करना है। इसी प्रकार से हमें अपने जीवन में बिजली बचाने की भी आवश्यकता है।

खबरें और भी हैं...