पानीपत| जिला आयुष विभाग के कार्यालय में गुरुवार को चिकित्सकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एएमओ डाॅ. रचना ने की। बैठक को संबोधित करते हुए एएमओ डाॅ. रचना ने कहा कि योग भारत की विश्व को एक ऐसी देन है, जिसके माध्यम से मनुष्य निरोग रहकर सौ साल का जीवन खुशियों के साथ बिता सकता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर हरियाणा के सभी जिलों में योगा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योगा व आयुर्वेद के माध्यम से मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा तीनों को स्वस्थ रखा जाता है ताकि वह दिन-भर के सभी कार्य तनाव रहित होकर करे और तनाव मुक्त निद्रा प्राप्त करें।