पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुस्तक इंसान की सबसे अच्छी दोस्त : कटारिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| पुस्तक इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं, जो एक सामान्य नागरिक को विद्वान महामानव बनाने में पूर्ण सहयोग देती है। ये बातें डीसी सुमेधा कटारिया ने लघु सचिवालय में तीन पुस्तकों के विमोचन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि उर्दू अकादमी के 32 साल हुए हैं। उर्दू अकादमी की ओर से पानीपत में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान हरियाणा उर्दू अकादमी के निदेशक डॉ नरेन्द्र कुमार ने हरियाणा अकादमी की ओर से उर्दू के विकास के लिए किए गए कार्यों, पानीपत जिला से सम्बन्धित सभी शायरों और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में डीसी को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु गुप्ता, मौलाना हल्ताफ हुसैन हॉली, पंडित जगदीश जौहर पानीपती, जौहर भारती, जेके मित्तल के नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि अगले तीन माह के दौरान कवि सम्मेलन अखिल भारतीय मुशायरे और कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...