पानीपत | गोपाल कॉलोनी में 15 मई की रात को बदमाश घर से 11 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन चोरी करके ले गए। पीड़ित ने मॉडल टॉउन थाने में केस दर्ज कराया है। गोपाल कॉलोनी के अभिषेक ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 15 मई की रात को परिवार सहित घर में सो रहा था। दो मोबाइल व पर्स बेड के सहराने पर रखे थे। पर्स में 11 हजार रुपए थे। रात में बदमाश छत के रास्ते से अंदर घुसे और चोरी करके ले गए।