पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • गलत दिशा से आए शराबी कैंटर ड्राइवर ने दो दोस्तों को टक्कर मारी, 20 फीट दूर गिरे इकलौते बेटे की मौत

गलत दिशा से आए शराबी कैंटर ड्राइवर ने दो दोस्तों को टक्कर मारी, 20 फीट दूर गिरे इकलौते बेटे की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना रोड पर शुगरमिल के पास गुरुवार शाम शराब के नशे में धुत कैंटर ड्राइवर ने गलत दिशा में आकर सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वह इकलौता बेटा था। दूसरे दोस्त की भी हालत नाजुक है। उसे दिल्ली रेफर किया गया है। टक्कर के बाद एक दोस्त करीब 20 फीट दूर गिरा और दूसरा 10 फीट दूर ट्रांसफार्मर के खंबे से टकरा गया। हादसे के बाद कैंटर लेकर भाग रहे ड्राइवर को पकड़कर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गोहाना रोड पर संजय कॉलोनी गली नंबर 4 में रहने वाले सतपाल नारा का 19 वर्षीय बेटा शंकर शहर के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। आजाद कॉलोनी के आदेश का 22 वर्षीय बेटा हर्ष उसका दोस्त है। परिजन अंकुश ने बताया कि गुरुवार शाम को सतपाल हेयर कटिंग के गया था। बेटा शंकर उनको लेने के लिए बाइक से जा रहा था।

तभी शुगरमिल के पास पेट्रोल पंप के सामने दोस्त हर्ष मिल गया। बाइक पर जैसे ही चलने लगे तभी बेकाबू कैंटर ने एक वाहन को ओवरटेक करते हुए गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी।

मृतक शंकर

हादसे में घायल हर्ष।

कैंटर लेकर भागा तो खन्ना रोड पर पकड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर कैंटर लेकर भाग निकला। मौके पर खड़े लोगों ने बाइक से कैंटर का पीछा करके उसको खन्ना रोड पर पकड़ दिया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई की। आरोपी की पहचान शाहपुर निवासी रमेश के रूप में हुई है। शंकर अपने पिता सतपाल का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता जाटल रोड पर छोटी फैक्ट्री चलाते हैं।

खबरें और भी हैं...