पानीपत | तहसील कैंप में तीन युवकों ने मां और बेटे के साथ मारपीट की। महिला ने आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। तहसील कैंप के इंद्रा कॉलोनी की मीरा देवी प|ी कृष्णा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 13 मई को सुधीर नगर पार्लर पर जा रही थी। एमएस स्कूल विष्णु कॉलोनी के पास हिमांशु, सुधांशु, राहुल ने उसके साथ मारपीट की। बेटा विकास मां को छुड़ाने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। झगड़ा देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौका से फरार हो गए। घायल मां-बेटे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। तभी आस पड़ोस के लोग आ गए और बोले कि पंचायत में बैठकर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। लेकिन पंचायत में कोई भी आरोपी नहीं आया।