पानीपत | इंद्रा कॉलोनी से 9 साल का एक बच्चा लापता हो गया। तीन दिन से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पिता ने मॉडल टाउन थाना में केस दर्ज कराया है। पलवल का विकास इंद्रा कॉलोनी में रविदास मंदिर के पास किराए के मकान में रहता है। 14 मई को उसका 9 वर्षीय बेटा गौरव घर से बिना बताए चला गया। वह पहले भी दो बार घर से जा चुका है।