33 हजार केवी लाइन में फॉल्ट, उपकरण जले
पानीपत | बलजीत नगर की खेड़ा वाली गली के ऊपर से जा रही 33 हजार केवी की लाइन में गुरुवार दोपहर फॉल्ट होने से दो दर्जन घरों के उपकरण जल गए। तेज धमाके से इलाके के लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से निकल आए। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। नैन सिंह का कबाड़ का कारोबार है। दुकान घर के बाहर है। उन्होंने बताया कि दोपहर को दुकान पर तीन मजदूर कबाड़ निकाल रहे थे। तभी धमाका हुआ। विस्तृत पेज-5 पर