पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • 24 घंटे में उठाया 390 टन कूड़ा, शहर में अभी भी पड़ा है 2200 टन

24 घंटे में उठाया 390 टन कूड़ा, शहर में अभी भी पड़ा है 2200 टन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर वासियों के सपोर्ट के बाद कंपनी ने 24 घंटे में 390 टन कूड़ा उठाया। अभी भी 2200 टन कूड़ा शहर में पड़ा है। दूसरे दिन शहरवासी झाड़ू लेकर भी सड़क पर उतर आए। पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह ने कलंदर चौक के पास कूड़ा उठाया। वहीं रात को शहरवासी फिर से कंपनी कर्मचारियों के संरक्षण में उतरे। शुक्रवार रात असंध पुल के नीचे, वीवर्स कॉलोनी, रामलाल चौक, जाटल रोड, गीता कॉलोनी, फतेहपुरी चौक, लोधी पार्क और किला एरिया से कूड़ा उठाया गया। अभी बिशन स्वरूप कॉलोनी की मुख्य सड़क के साथ ही अन्य सड़कों और बाजारों व चौक-चौराहों पर कूड़ाें के ढेर लगे हैं। कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि इसी तरह से शहर वासियों का सपोर्ट रहा तो चार दिन में कूड़े उठा लिए जाएंगे। हालांकि, सफाई कहीं भी नहीं हो रही है। निगम के सभी कर्मचारी 10 दिन से हड़ताल पर हैं।

खबरें और भी हैं...