पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • सेक्टर 29 पार्ट 1 और 2 के उद्यमी नहीं करेंगे इनहांसमेंट पर वन टाइम सेटलमेंट, कहा हुडा का कोई बकाया नहीं

सेक्टर- 29 पार्ट-1 और 2 के उद्यमी नहीं करेंगे इनहांसमेंट पर वन टाइम सेटलमेंट, कहा- हुडा का कोई बकाया नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनहांसमेंट के नोटिसों से खफा सेक्टर- 29 पार्ट वन और सेक्टर- 29 पार्ट 2 डायर्स एसोसिएशन के उद्यमियों ने शुक्रवार को हुडा के एस्टेट ऑफिसर विजय राठी को दो टूक जबाव दे दिया। उन्होंने कहा कि जब उन पर विभाग बकाया ही नहीं निकल रहा है तो वे वन टाइम सेटलमेंट क्यों करें। विभाग उन्हें हिसाब बना कर दे नहीं रहा है। सिर्फ नोटिस भेज रहा है। फिलहाल एस्टेट ऑफिसर ने उन्हें सात दिन के अंदर जांच कराने का भरोसा दिलाया है।

इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन सेक्टर-29 पार्ट-1 के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल और सेक्टर-29 पार्ट-2 डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा प्रतिनिधि मंडल के साथ शुक्रवार दोपहर तीन बजे हुडा कार्यालय पहुंचे। एस्टेट ऑफिसर को मांग पत्र सौंप जांच कराकर दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग की। सेटलमेंट और हाईकोर्ट के आॅर्डर भी विजय राठी के समक्ष रखते हुए कहा कि जिस दिन से विभाग द्वारा इनहांसमेंट के नोटिस भेजे गए हैं उस दिन वह लगातार विभाग से बकाया राशि किस कारण निकल रही है इसका जबाव दें। बावजूद इसके विभाग उनकी मांग को अनदेखी कर रहा है। अगर उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजय राठी ने उद्यमियों काे भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सात दिन का वक्त मांगा।

श्रीभगवान अग्रवाल का कहना है कि गुरुवार को रोहतक में उन्होंने हुडा प्रशासक को मांग पत्र सौंपा था। सात दिन का वक्त दिया था। इनहांसमेंट के नोटिसों को लेकर उन्होंने प्रशासक को साक्ष्य भी पेश किए। शुक्रवार सुबह 11 बजे एस्टेट आॅफिसर ने सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बैठक करने को कहा। इसे आधा घंटे पहले कैंसिल कर दिया स्थान भी बदलकर हुडा आॅफिस कर दिया गया। यह सरासर गलत है। पब्लिक का काम पब्लिक पैलेस में ही किया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...