पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • एक जून से यूपी के 4 नए रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसें दौड़ेंगी

एक जून से यूपी के 4 नए रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसें दौड़ेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | एक जून से यूपी के चार नए रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसें दौड़ाने की तैयारी परिवहन निगम ने कर ली हैं। नए एग्रीमेंट के तहत यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख निगम ने कदम बढ़ाया है। हरिद्वार रूट पर तीन और बसों को बढ़ा दिया है। नैनीताल वाया मेरठ रूट पर चार बसों को संचालित कर यात्रियों को निगम ने छ़ुट्टियों का तोहफा दिया है।

जीएम रामकुमार का कहना है कि यूपी के कुछ रूट पर बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। वह बसों को बदलकर अपने गंतव्य पर पहुंचते थे। नए रूटों और पुराने रूटों पर बस सेवा संचालित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस पर मंजूरी मिल गई है। नए एग्रीमेंट के तहत यह बदलाव किया जा रहा है। यह सेवा एक जून से लागू कर दी जाएगी। हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक थी। इसके चलते तीन और बसों को इस रूट पर लगा दिया गया है। पहले आठ बसें हरिद्वार जाती थीं। अब 11 बसें जाया करेंगे। जल्द ही इन रूट पर चलाए जाने वाली बसों की समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।

रामनगर, बरेली वाया मुरादाबाद, नैनीताल वाया मेरठ, टनकपुर वाया नानकमता नए रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज की बसें

इन रूटों पर किया गया है संशोधन

पानीपत से ऋषिकेश के लिए पहले एक बस जाती थी। अब दो बसें जाया करेंगी।

पानीपत से मेरठ वाया टनकपुर वाया नानकमता के लिए कोई सेवा नहीं थी। अब दो बसें जाया करेंगी।

पानीपत से रामनगर वाया बिजनौर के लिए कोई सेवा नहीं थी। अब दो बसें इस रूट पर जाएंगी।

पानीपत से नैनीताल वाया मेरठ बस नहीं जाती थी। अब इस मार्ग पर चार बसें जाया करेंगी।

पानीपत से मेरठ वाया शामली बस नहीं जाती थीं। अब एक बस इस रूट पर दौड़ेंगी।

खबरें और भी हैं...