पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • लड़कों को आसानी से मिलता है मौका, पर लड़कियों को लड़ना पड़ता है’

लड़कों को आसानी से मिलता है मौका, पर लड़कियों को लड़ना पड़ता है’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
“हरियाणा में लड़कों को हर चीज में अपॉरच्युनिटी मिलती है, लेकिन लड़कियों को इसके लिए लड़ना पड़ता है। आप लड़कियों को अवसर दीजिए, जिससे वे आगे बढ़कर कुछ कर सकें। वे आगे चलकर आपका ही नाम रोशन करेंगी। इसका जीता जागता उदाहरण हम हैं।’

यह बात यूपीएससी परीक्षा में दूसरा रैंक पाने वाली अनु कुमारी और 141 रैंक पाने वाली रितू खोखर ने शुक्रवार को बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित समान समारोह में कही। अनु ने कहा कि मुझसे लोगों की बहुत-सी आशाएं हैं कि मैं आगे चलकर अच्छा काम करूंगी। मेरा पूरा भरोसा है कि मैं लोगों के विश्वास पर खरी उतरूंगी और ईमानदारी से काम करने की कोशिश करूंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी। इसके बाद लिंगानुपात में सुधार हुआ ही, साथ में दो बेटियां ने देश की सर्वोच्च परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल करके पानीपत का रोशन किया है। रितू ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को तन, मन व धन से निभाएंगी। देश की उन्नति व समाज के उत्थान के लिए हमेशा काम करती रहेंगी। इस दौरान मलेशिया में आयोजित हुई नेशनल ताईक्वांडो एशियन स्कूल एंड क्लब चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले अनमोल खर्ब पुत्र रमेश खर्ब को सम्मानित किया गया।

बार प्रधान शेरसिंह खर्ब ने कहा कि हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही है। रितू व अनु ने पानीपत का मान बढ़ाया है। वकील जगदीश राणा ने कहा कि दोनों बेटियां ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी और पानीपत का मान बढ़ाया है। यह दोनों अच्छी प्रशासनिक अधिकारी बने। जनहित में फैसला लें। रितू सरकारी स्कूल में पढ़ी है। वकील सुरेश छौक्कर ने कहा कि यह बेटियां महिलाओं की ही नहीं, बल्कि पुरुषों की भी आदर्श बनेंगी। जो लोग लड़कियों को पढ़ाने में संकोच करते हैं, उनके लिए यह सबक होगा।

सम्मानित

जिला बार एसोसिएशन ने यूपीएससी में दूसरी रैंक पाने वाली अनु कुमारी, 141वां रैंक पाने वाली रितू खोखर और गोल्ड विजेता अनमोल को किया सम्मानित

पानीपत. यूपीएससी में दूसरी रैंक पाने वाले अनु कुमारी और 141वीं रैंक पाने वाील रितु को सम्मानित करते प्रधान शेर सिंह खर्ब। समारोह में उपस्थित वकील।

इन बेटियों के पीछे माता-पिता का हाथ है, जिन्होंने आगे बढ़ाया

रितू, अनु व अनमोल के बुके देकर वकीलों ने सम्मानित किया। वकील आशु नंदा ने कहा कि इन बेटियों के पीछे इनके माता-पिता का हाथ है, जिन्होंने इनको आगे बढ़ने का अवसर दिया। यहां तक कि अनु की मां ने तो सपोर्ट किया ही, सास ने भी उसको सपोर्ट किया। इससे वह दूसरी रैंक पर आई। इस पर प्रधान शेरसिंह खर्ब ने तीनों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इस दौरान उप प्रधान राजेश नागर, सचिव हरमिंदर सांगवान, सह सचिव मीनू कमल, कैशियर प्रवीन कुमार, वकील ईश्वर सांगवान, रितेश शर्मा, पदमा रानी, विनोद दूहन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...