पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • बस अड्डे के सामने पुल पर प्लेटफार्म और सनौली व गोहाना रोड को फोरलेन बनाने पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सहमति, सीएम से कराएंगे घोषणा

बस अड्डे के सामने पुल पर प्लेटफार्म और सनौली व गोहाना रोड को फोरलेन बनाने पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सहमति, सीएम से कराएंगे घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीटी रोड बस अड्डे के सामने फ्लाइओवर के दोनों ओर प्लेटफार्म बनाए जाएं, जहां दिल्ली और करनाल की ओर आने-जाने वाली बसें पुल पर ही रुक सकें। पुल को शहर से कनेक्ट करने के लिए सीढ़ी बनाई जाए, ताकि बस अड्डा सिवाह शिफ्ट होने पर यात्रियों को शहर में ही बस पकड़ने और उतरने की सुविधा मिलेे।

शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें बस अड्डा के सामने पुल पर प्लेटफार्म बनाने के साथ ही सनौली रोड और गोहाना रोड को फोर लेन करने पर सहमति बनी। बैठक के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने बताया कि कि शहर की मुख्य जरूरतों के साथ ही जिले में आवश्यक रूप से क्या-क्या चाहिए, उसकी सूची बनाई गई है। यह सूची सीएम को सौंपकर घोषणाएं कराई जाएगी। बैठक में पानीपत की प्रभारी कविता चौधरी, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, विधायक रोहिता रेवड़ी, जिला परिषद चेयरपर्सन आशु शेरा, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, सचिव सत्यवान शेरा, लोकसभा निगरानी समिति के चेयरमैन गजेंद्र सलूजा, महामंत्री देवेंद्र दत्ता व राममेहर मलिक के साथ ही उपाध्यक्ष सुनील सोनी उपस्थित रहे।

पानीपत. पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मौजूद सदस्य।

पार्षद देव मलिक को मनाने बात करेंगे पार्टी पदाधिकारी

जिला परिषद चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास को कैसे रोका जाए, इस पर भी चर्चा हुई। इसी क्रम में तय हुआ कि इस्तीफा दे चुके पार्षद देव मलिक को मनाया जाए। मलिक से पूछा जाए कि आखिर उनकी क्या नाराजगी है।

निगम में कामकाज की विजिलेंस को देंगे शिकायत

विज ने बताया कि नगर निगम को लोगों के लिए फ्रेंडली बनाने और निगम में दलालों की दखल को लेकर विजिलेंस से निगम के कामकाज की जांच कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...