पानीपत| सुरक्षा को लेकर शुक्रवार रात को जीआरपी ने यात्रियों के सामान से लेकर स्टेशन परिसर को चप्पा- चप्पा खंगाला। इस दौरान संदिग्ध लोगों से गहनता से पूछताछ की गई। एसएचओ जीआरपी राजकुमार का कहना है कि डीजीपी रेलवे के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया। तीन अलग- अलग टीमों को मेटल डिटेक्टर के साथ चेकिंग के लिए लगाया गया। एक टीम ने यार्ड में, दूसरी टीम ने स्टेशन और तीसरी टीम ने ट्रेनों के अंदर चेकिंग की। यात्रियों का सामान खुलवा कर चेक किया गया।