पानीपत| ऊझा गांव की तोताराम कॉलोनी में अंतरजातीय विवाद से खफा होकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तोताराम कॉलोनी निवासी कपिल पुत्र कालूराम ने केस दर्ज कराया था कि उसके बड़े भाई मोनू ने अंतरजातीय विवाद किया था। इसके कारण गांव के एक जाति के कुछ लोग इससे रंजिश रखने लगे। 22 दिसंबर 2017 शाम करीब 4 बजे शीशराम के बेटे राजेश, सुभाष, देवी, सुरजीत का बेटा राज, देवी के बेटे अनिल व सोनू और नफेसिंह का बेटा संजय लाठी-डंडे, रॉड व कस्सी लेकर कपिल के घर में घुस गए। सभी आरोपियों ने मिलकर कपिल, उसकी मां सुमित्रा, भाई सोनू, पिता कालूराम और विजय के साथ गंभीर रूप से मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने गुरुवार को 21 वर्षीय संजय, 28 वर्षीय राजेश उर्फ दिशा, अनिल व उसके भाई माेनू और राज सभी निवासी ऊझा को गिरफ्तार किया है।