पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • दसवीं कक्षा की छात्रा का रास्ता रोक छेड़छाड़ करने का आरोपी युवक काबू

दसवीं कक्षा की छात्रा का रास्ता रोक छेड़छाड़ करने का आरोपी युवक काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| दसवीं कक्षा की छात्रा का रास्ता रोक एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत किशनपुरा चौकी में दी। इसके बाद केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस को शिकायत दी कि जब वह स्कूल जाती है तो शास्त्री कॉलोनी का रहने वाला संजय उसका पीछा कर उसपर गंदे कमेंट्स करता है। 15 मई को वह गली में जा रही थी, तभी संजय ने उसका रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घर आकर छात्रा ने मां को आपबीती बताई। किशनपुरा चौकी इंचार्ज विरेंद्र सिंह ने बताया कि संजय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...