पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • भाजपा अली बाबा 40 चोर की कमेटी, इनका भ्रष्टाचार का हाजमा तेज : भूपेंद्र सिंह

भाजपा अली बाबा 40 चोर की कमेटी, इनका भ्रष्टाचार का हाजमा तेज : भूपेंद्र सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि यह अलीबाबा 40 चोर की कमेटी है, जिसका भ्रष्टाचार का हाजमा बहुत तेज है। पत्थर से लेकर गरीबों की दाल तक खा गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर माइनिंग, नौकरी लगाने, धान, दाल और बिजली मीटर की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। यहां जीटी रोड स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के रेस्ट हाउस में मीडिया कर्मियों से बातचीत में दवाइयों की खरीद तक में बेइमानी की गई। हुड्‌डा ने सीएम के विदेश दौरे में हुए एमओयू पर भी सवाल उठाए। कहा कि निवेश के बिना एमओयू बेइमानी है। हैपनिंग हरियाणा में भी 6 लाख करोड़ रुपए का निवेश लाने के दावे किए गए थे, लेकिन कितने आए? उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा प्रति व्यक्ति निवेश और आय में टॉप पर था, लेकिन आज विकास ठहरा हुआ है। हुड्डा ने कहा कि 3 जून से जनक्रांति रथयात्रा शुरू होगी। हुड्‌डा ने इनेलो-बसपा के गठबंधन पर कहा कि चुनाव से पहले ही यह टूट जाएगा। गठबंधन तो पहले भी हुआ था, लेकिन चला नहीं। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की जनता ने तो मुख्य विपक्षी दल चुना था, लेकिन इनेलो सरकार का मुख्य सहयोगी साबित हुआ। हुड्‌डा ने कहा कि मेरिट पर ही वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट दी जाएगी। उन्होंने माना कि वर्ष 2014 के चुनाव में टिकट बंटवारे में गलती हुई, लेकिन इस बार मेरिट पर ही टिकट दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...