पानीपत| हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में युवक-युवतियों को जागरूक करने के लिए शिवाजी स्टेडियम में 22 मई को दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवक- युवतियों के लिए दोपहर के भोजन भी व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन, जिला रैडक्रास सोसाइटी, जिला समाज कल्याण विभाग, सिविल सर्जन कार्यालय के चिकित्सा विशेषज्ञ अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।