पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • कलियुग में भागवत कथा साक्षात श्री हरि का रूप जिसे सुनने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं : श्री राधे

कलियुग में भागवत कथा साक्षात श्री हरि का रूप जिसे सुनने के लिए देवी-देवता भी तरसते हैं : श्री राधे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री गंगा धाम मंदिर के वार्षिक महोत्सव में पंडित श्री राधे महाराज ने फरमाया कि कलियुग में भागवत कथा साक्षात श्री हरि का रूप है। इसे सुनने के लिए देवी-देवता भी तरसते हैं। परंतु भाग्यशाली मनुष्यों को ही इस कथा का श्रवण लाभ प्राप्त हो पाता है। इससे पहले महोत्सव की शुरूआत शुक्रवार को 251 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर की। शोभायात्रा में हाथी- घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के बोल ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। पुष्प वर्षा कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

इससे पूर्व प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में मां बाला सुंदरी का विधिवत पूजन किया गया। कलश यात्रा में विधायक रोहिता रेवड़ी, सुरेंद्र रेवड़ी, विजय पालीवाल और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सतपाल गर्ग, श्रीकृष्ण गर्ग, दीपक गोयल, मनोज गर्ग, सतीश सैनी, अशोक नारंग, ताराचंद सैनी, सचिन बुद्धिराजा, प्राचार्या मोना बुद्धिराजा, तिलक राज, विनोद मंगला, अजय भाटिया, डॉ. अतुल गर्ग, सर्वजीत सिंह, विनोद, डॉ. रमेश चुघ, अनिल वर्मा, सचिन चौधरी, विकास मंगला, नफे सिंह, जय भागवान भारद्वाज, कौशल्या, अनीता गर्ग, शकुन, शिवेन गुप्ता, दिलेर शर्मा, अतुल गर्ग, अजय, चिराग, शुभम आदि मौजूद रहे।

पानीपत. शहर के देवी मंदिर से निकाली कलश यात्रा में अलग- अलग क्षेत्रों से करीब 251 महिलाओं ने भाग लिया। इसके बाद मां बाला सुंदरी का विधिवत पूजन किया गया। फोटो|भास्कर

पानीपत. धर्मज्ञान सत्संग भवन मेन बाजार में पुरूषोत्तम मास कथा में उपस्थित श्रद्धालु।

103 वर्ष की गंगा देवी रथ पर हुईं विराजमान

रथ पर आचार्य पंडित निरंजन पाराशर और 103 वर्षीय मां गंगा देवी विराजमान हुईं। गंगा धाम पर शोभा यात्रा पहुंचने पर पूज्य 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती और पूज्य दाऊजी ने ध्वाजारोहण सम्पन्न होते ही श्री राधे राधे महाराज ने भागवत कथा का शुभारंभ किया। पूज्य संत स्वामी दयानंद सरस्वती ने श्रोताओं को मंत्र- मुग्ध कर दिया।

शोभायात्रा के दौरान 103 वर्षीय गंगा देवी रथ पर विराजमान।

खबरें और भी हैं...