पानीपत|गोहाना रोड पर शुगरमिल के सामने लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने वाले कैंटर ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका मेडिकल भी कराया गया, जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी ओर हादसे में मरे इकलौते बेटे शंकर के शव का पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बाद में अंतिम संस्कार कर दिया। गंभीर घायल शंकर के दोस्त हर्ष का दिल्ली में उपचार चल रहा है।