महिला ने जीजा के 28 साल के भाई से कराया 15 वर्षीय किशोरी का दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार
पानीपत | एक महिला ने जीजा के 28 साल के भाई से 15 वर्षीय किशोरी का रेप करा दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भूल भुलैया चौक निवासी ज्योति प|ी सुनील और उसके जीजा का भाई ऊझा रोड साईं कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र यशपाल हैं। शहर की 15 वर्षीय किशोरी से ज्योति की जान पहचान थी। कुछ दिन पहले किशोरी अपने घर पर अकेली थी। तभी ज्योति ने आरोपी सोनू को इसकी जानकारी दे दी। सोनू ने किशोरी के साथ रेप किया।