ऊझा रोड पर मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक ने बीए फाइनल ईयर की छात्रा से छेड़छाड़ कर उसके अपहरण का प्रयास किया। छात्रा ने चांदनी बाग थाना में केस दर्ज कराया है। ऊझा रोड निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि वह बीए फाइनल ईयर में पढ़ती है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह अप नी स्कूटी से ग्रीन पार्क में जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल के पास अंकित पुत्र आजाद निवासी सेक्टर 24 ने रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट कर दी। इस पर छात्रा स्कूटी लेकर आरोपी के घर पहुंच गई। वहां पर अंकित ने घर के बाहर फिर मारपीट कर छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपी के पिता ने आकर उसको छुड़ाया। बाद में छात्रा सेक्टर 11 में जूस लेने के लिए जा रही थी। तभी आरोपी अंकित ने झगड़ा करके छात्रा का अपहरण करने का प्रयास किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।