पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • देश में लोकतंत्र की हत्या और संविधान को दरकिनार किया जा रहा है : सतविंद्र

देश में लोकतंत्र की हत्या और संविधान को दरकिनार किया जा रहा है : सतविंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | जिला कांग्रेस कमेटी ने जीटी रोड स्थित लालबत्ती चौक पर और जिला पानीपत युवा कांग्रेस ने लघु सचिवालय के सामने शुक्रवार सुबह भाजपा के कुशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतले फूंके। इस मौके पर जिला प्रभारी सतविंद्र संधू ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या और संविधान को दरकिनार किया जा रहा है। संधू ने कहा कि आज देश की जनता मोदी के बहुत ही गुस्सा है इसलिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर पूरे हरियाणा के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतले फूंके जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल है। चारों ओर भय का माहौल बना है। कानूनों का हनन हो रहा है। ताजा उदाहरण कर्नाटक में देख सकते हैं। इससे पहले भी गोवा व मणिपुर में मोदी सरकार द्वारा कानून व संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थीं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत कहने वाले खुद कर्नाटक में सत्ता के लालच में विपक्षी दलों के विधायकों को खरीद रहे हैं। इस अवसर पर मोक्कम छोकर, बाबूराम कौशिक, मोहिक बुद्धिराजा, हरदीप सिंह, सतेंदर जांगड़ा, ईश्वर सिंह, राजेश सरोहा,गुलशन मल्होत्रा, कृष्ण कौशिक, आजाद रावल, मुकेश शर्मा, कृष्ण दुग्गल, टीकाराम, अनिल चंदौली, संजीव, रविन्द्र, सुरेन्द्र शर्मा, अरविंद स्वामी आदि मौजूद रहे।

पानीपत. कर्नाटक में चुनाव के बाद भाजपा के खिलाफ लालबत्ती चौक पर प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस के सदस्य।

युवा कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन

लघु सचिवालय के सामने जिला पानीपत युवा कांग्रेस ने पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुंडू ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए अलग-अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं। इससे पहले गाेवा और मणिपुर में भी ऐसा किया जा चुका है। इस मौके पर अंशुल कक्कड़, प्रवीन, राजेश अहलावत, रिंकू छोकर, तरणताल, अमित खर्ब, अमित ढांडा, विक्की, सौरभ, गौरव, माधव, अमित सांगवान, गिप्पी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...