पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • 3 जून से तीन दिन पानीपत में रहेंगे हुड्डा, चारों विधानसभा क्षेत्र में निकालेंगे जनक्रांति रथयात्रा

3 जून से तीन दिन पानीपत में रहेंगे हुड्डा, चारों विधानसभा क्षेत्र में निकालेंगे जनक्रांति रथयात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा अपनी जनक्रांति रथयात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत 3 जून से समालखा से करने जा रहे हैं। तीन दिन तक हुड्डा पानीपत में ही रहेंगे। चारों विधानसभा क्षेत्र में रथयात्रा निकालेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर जीटी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिले के सीनियर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हुड्‌डा ने बैठक की। हुड्‌डा ने कहा कि प्रदेश की सत्ता का रास्ता यहीं से गुजरता है, इसलिए रथयात्रा के लिए पानीपत को चुना। वर्ष 2001 में यहीं से हुड्‌डा ने ललकार रैली शुरू की थी, बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

समालखा से रथयात्रा शुरू कर बापौली एरिया जाएंगे। फिर पानीपत शहर व ग्रामीण 4 जून को फिर 5 जून को इसराना और मतलौडा क्षेत्र जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याएं साझा करेंगे और उसे जोर-शोर से उठाएंगे, क्योंकि जनता ने जिस इनेलो को मुख्य विपक्षी बनाया, वह तो सरकार का मुख्य सहयोगी बनकर रह गई है। हुड्‌डा के साथ पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा भी थे।

रिक्शा यूनियन ने हुड्डा से की शिकायत, चालान काटकर परेशान कर रही पुलिस : ऑटो रिक्शा यूनियन प्रधान कृष्णलाल राव अपने सहयोगियों के साथ हुड्‌डा से मिले। राव ने कहा कि यहां के ई-रिक्शा चलाने वालों के भी चालान काटे जा रहे हैं। शहर से नेता बुल्ले शाह के कहने पर ये लोग हुड्‌डा से मिलने पहुंचे थे। बुल्ले शाह ने कहा कि 10 रुपए की सवारी उठाने वालों को 5 हजार का जुर्माना लगाया जाता है। बैठक में हुड्‌डा के सभी नए और पुराने साथी पहुंचे। इसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू, शहर से बुल्ले शाह, मेयर सुरेश वर्मा, शशि लूथरा, धर्मपाल गुप्ता व राजीव मलिक, ग्रामीण से महेंद्र सिंह कादियान, संजीव मलिक, डॉ. कर्ण सिंह कादियान, तेजबीर जागलान, सुरेंद्र कादियान व खुशीराम जागलान, इसराना से बलबीर वाल्मीकि, पार्षद सुनील वर्मा व बृजभूषण ढींगड़ा, सरदार बलजीत सिंह, संजीव वर्मा, निशांत साेनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

पानीपत. रेस्ट हाउस में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पत्रकारों से बातचीत करते हुए।

पानीपत. हड़ताड़ी में ग्रामीणों के साथ बैठक करते कांग्रेस नेता धर्मपाल गुप्ता।

इधर, रथयात्रा की तैयारी में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ता

पानीपत | पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 3 जून से शुरू हो रही रथयात्रा की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को हड़ताड़ी में लोगों को रथयात्रा की जानकारी देने सीनियर नेता धर्मपाल गुप्ता पहुंचे। गुप्ता ने ग्रामीणों से कहा कि रथयात्रा की शुरुआत के साथ नई अनाज मंडी में जनसभा होगी। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हमें पूर्व मुख्यमंत्री को मजबूत करना है।

खबरें और भी हैं...