पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • बच्चों की प्रतिभा निखारने को होगा अध्यापक और अभिभावक मिलन महाकुंभ : कटारिया

बच्चों की प्रतिभा निखारने को होगा अध्यापक और अभिभावक मिलन महाकुंभ : कटारिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूल के बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने और किताबी ज्ञान के साथ उनकी मूलभूत प्रतिभा को निखारने के लिए 23 मई को सभी प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक सरकारी स्कूलों में अध्यापक और अभिभावक मिलन महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि 23 मई को होने वाले इस शिक्षक और अभिभावक मिलन महाकुंभ में एक तरह से जिला स्तरीय पीटीएम आयोजित की जा रही है, जिसमें बच्चों के चौतरफा विकास के लिए अभिभावकों के साथ बैठक कर मंथन किया जाएगा। प्रदेश सरकार बच्चों में छिपे हुए प्रतिभा को निखारने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ माता- पिता की बच्चों के प्रति सामाजिक रूप से भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है ताकि बच्चे के अंदर पढ़ाई के साथ- साथ अन्य प्रतिभा भी निखर सके।

विद्यालयों में आने वाले सभी अभिभावकों को बच्चों को अध्यापक की ओर से रिपोर्ट कार्ड तो दिया ही जाएगा। साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा विभाग की योजनाओं को भी विस्तार से बताया जाएगा। उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे 23 मई को इस महाकुंभ में शामिल हो। उप जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक अध्यापक 10 माता-पिता को व्यक्तिगत तौर पर फोन पर निमंत्रण देगा। इसके साथ- साथ स्कूल का प्राचार्य भी 10 अभिभावकों को अलग से निमंत्रण देगा और यही नहीं, गांव में इसके लिए मुनादी इत्यादि भी करवाई जाएगी। इसके लिए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...