पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘सुपरवाइजर व बीएलओ घर-घर जाकर नए वोट बनाएं’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को लघु सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 को लेकर निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सुपरवाइजर और बीएलओ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त एवं ईआरओ सुजान सिंह ने की। निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अतिरिक्त उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि इस संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 20 जून तक सुपरवाइजर व बीएलओ घर-घर जाकर नए वोट बनाने और मृतक लोगों के वोट काटने का काम करेंगे। इस कार्य को सफल बनाने के लिए 812 अधिकारी व कर्मचारी निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय जिले में 7 लाख 91 हजार 229 मतदाता हैं। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबरें और भी हैं...