पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • पक्का करने की मांग को रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन

पक्का करने की मांग को रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजी बसों को परिवहन निगम से जोड़ने और 2016 में भर्ती किए आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को हटाने के सरकार के आदेश से खफा कर्मचारी तीन जून को परिवहन मंत्री के मतलौडा स्थित कैम्प कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बस स्टैंड से जीटी रोड तक मार्च निकाल अधिक से अधिक कर्मचारियों को प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति ने शनिवार को सभा का अायोजन बस स्टैंड परिसर में किया। समिति के प्रदेश के नेता वीरेंद्र सिंह धनखड़, राम आसरे, रणवीर शर्मा, धर्मवीर हुडा, शमशेर सिंह, दीपक बलहारा ने राज्य मंत्री मंडल द्वारा 500 निजी बसों को शामिल करने के निर्णय की कड़ी निंदा की। सभी ने कहा कि महानिदेशक का 2016 में लगाए गए आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का हटाने का फैसला भी कर्मचारी विरोधी है। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने बढ़ती आबादी को देखते हुए राज्य में 14 हजार बसों को बढ़ाने की मांग की। ताकि 84 हजार बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सके। जनता सुरक्षित सफर कर सके। उन्होंने यह भी मांग करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कार्यशाला के स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। चालक- परिचालकों से की जा रही वसूली को रोका जाए। वीरेंद्र धनखड़ ने एलान करते हुए कहा कि तीन जून को परिवहन मंत्री के कैम्प कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के मौके पर ही बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

रोष

निजी बसों को निगम से जोड़ने और आउटसाेर्सिंग कर्मचारियों के हटाने के आदेश से नाराज हैं कर्मी

पानीपत. हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।

खबरें और भी हैं...