पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • दूध लेने आए युवक ने खाली घर देखकर चोरी के लिए खोली अलमारी, युवती आई तो पीटकर भागा

दूध लेने आए युवक ने खाली घर देखकर चोरी के लिए खोली अलमारी, युवती आई तो पीटकर भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडल टाउन के सिद्धार्थ नगर में शनिवार सुबह दूध लेने के लिए आए संत नगर गुरुद्वारा के सेवक ने घर खाली देखकर चोरी करने का प्रयास किया। आवाज सुनकर छत से नीचे आई युवती से मारपीट करके आरोपी मौके से भाग गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

मॉडल टाउन के सिद्धार्थ नगर के कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उसका बेटा जयनीत सिंह और मां कुलवंत कौर के साथ अपने मामा के घर गए थे। शनिवार सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकला था। बेटी रमनीत घर पर अकेली थी। वह छत पर सफाई कर रही थी। तभी संत नगर गुरुद्वारा का सेवक बलविंद्र सिंह दूध लेने के लिए घर पर पहुंचा। अंदर घुसकर वह कमरे में सामान इधर-उधर करने लगा। आवाज सुनकर रमनीत नीचे आई तो बलविंद्र सिंह कमरे में रखी अलमारी की तलाशी ले रहा था। लड़की ने कहा कि घर में चोरी क्यों कर रहे हो तो आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट की। दीवार में सिर लगने से लड़की गिर गई और चिल्लाना शुरू कर दिया। इसपर आसपास के लोग एकत्र हो गए। तब आरोपी मौके से भाग गया।

पिता आए तो रोने लगी बेटी

कुलदीप सिंह के घर से निकलने के करीब 20 मिनट बाद ही पड़ोसी ने फोन करके घटना की जानकारी दी। इस पर वह घर पर आ गए। लड़की डरी और सहमी थी। पिता को देखकर बेटी लगी और घटना की जानकारी दी। बाद में उसको अस्पताल में इलाज कराया गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...