पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ‘पद तो जिम्मेदारी तय करता है, काम तो सभी के सहयोग से होते हैं पूरे’

‘पद तो जिम्मेदारी तय करता है, काम तो सभी के सहयोग से होते हैं पूरे’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चैप्टर पानीपत के चेयरमैन, सचिव कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने की तारीख 26 मई तय की गई है। आवेदन के तीन दिन तक आवेदन वापस लेने का भी समय तय किया गया।

अगर सर्वसम्मति से पदों पर चयन नहीं हो पाया तो 11 जून को चुनाव होगा। इसके लिए पंकज कपूर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। ज्यादातर वक्ताओं ने कहा कि हाथ से हाथ मिलाने से शक्ति बढ़ती है। पद तो सिर्फ जिम्मेदारी तय करता है, काम तो सभी के सहयोग से ही हाेते हैं। जीटी रोड पर डेरा बाबा जोध सचियार के पास स्थित एक निजी होटल में शनिवार को चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चैप्टर पानीपत की बैठक में चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसमें शहर के उद्यमियों ने भाग लिया। तत्कालीन कोषाध्यक्ष विभु पालीवाल ने बकाया 3 लाख 55 हजार 714 रुपए सौंपे।

सचिव राकेश गर्ग ने कहा कि हमारी टीम का 2 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसकी ऑडिट का लेखा जोखा इस सदन में प्रस्तुत किया जाता है। किसी भी संगठन या संस्था को चलाने के लिए सभी के सहयोग व रचनात्मक समाज की आवश्यकता होती है। हाथ को हाथ मिलता है तो हाथों की ताकत बढ़ती है। बैठक में विशेष रूप से पर्यावरण प्रशासन, बिजली निगम, डीटीपी, इंडस्ट्री, जीएसटी, टेक्सटाइल पॉलिसी, टेस्टिंग इक्यूपमेंट, ईपीएफओ, ईएसआई, लेबरर सोसायटी, आईआरपी, सेनिटरी पर चर्चा हुई।

पानीपत. चैंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की मीटिंग में उपस्थित मैंबर। दूसरी तरफ चुनाव की तैयारियों को लेकर मीटिंग में संबोधित करते चेयरमैन प्रीतम सिह सचदेवा।

चैंबर्स आॅफ काॅमर्स को बुलंदियाें पर पहुंचाएं

चेयरमैन प्रीतम सिंह सचदेवा ने कहा कि चैंबर्स आफ कामर्स को नई बुलंदियों पर पहुंचाना है। जो कार्य हुए, उन्हें करते हुए सभी का प्रोत्साहन मिला, इसी कारण गर्व भी हुआ। संगठन की ताकत हर एक सदस्य से होती है। आओ सभी मिलकर इसे और आगे बढ़ाएं।

पानीपत चैप्टर में 202 हैं पदाधिकारी

पानीपत चैप्टर में 202 पदाधिकारी हैं। इसके लिए 3 पदों का चुनाव होता है। इनके लिए आवेदन करने का समय 26 मई शाम 5 बजे तक समय रहेगा। पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया सेक्टर-29 पार्ट वन में प्लाट नंबर 298 मेें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पंकज कपूर की फैक्ट्री में पूरी होगी। इस अवसर पर विनोद ग्रोवर, तरूण गांधी, रमेश वर्मा, सुखमाल जैन, नितिन अरोड़ा, यशपाल मलिक, मलिक राज गर्ग, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, श्री भगवान अग्रवाल व एचएस धम्मू मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...