पानीपत | जीटी रोड पर रेस्ट हाउस के पास केस की तारीख पर जा रहे पूर्व सूबेदार व उनकी प|ी को कुछ लोगों ने पीट दिया। आरोपियों का पूर्व सूबेदार के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। सोनीपत के रसोई गांव के पूर्व सूबेदार रणधीर सिंह पुत्र नेतराम ने बस स्टैंड चौकी पुलिस को शिकायत दी कि 15 मई को वह प|ी ब्रहादेवी के साथ बस स्टैंड से कोर्ट में तारीख पर जा रहे थे। ओवरब्रिज के नीचे गंदे नाले के पास पहुंचे तो तीन बाइक पर कृष्ण, आनन्द, संजू, सूरजभान, जयनारायण, सोनादेवी व राजवंती सभी निवासी खोतपुरा ने आकर मारपीट की। आरोपी रिटायर्ड सूबेदार के रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा है। केस की रंजिश रखते हुए मारपीट की। केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी।