पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान के ताले तोड़ 8 मोबाइल चुराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | काबड़ी रोड पर केंद्र चौक के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के ताले तोड़कर बदमाश पुराने मोबाइल चोरी करके ले गए। पीड़ित ने मॉडल टाउन थाने में केस दर्ज कराया है। गढ़ी सिकंदरपुर के सोनू राम ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी काबड़ी रोड पर केंद्र चौक के पास यादव कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। 16 मई की रात को वह दुकान बंद करके घर चला गया। 17 मई को सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे और आधा शटर खुला था। बदमाश दुकान से रिपेयरिंग के लिए आए 8 मोबाइल चोरी करके ले गए।

खबरें और भी हैं...