पानीपत | किशनपुरा में एक दुकान से बदमाश 6 सबमर्सिबल की मोटर चोरी कर ले गए। सफीदों के खेड़ा खेमावती निवासी प्रदीप ने पुलिस को शिकायत दी कि किशनपुरा श्मशान रोड पर उसकी जय दुर्गा इलेक्ट्रिकल एवं इंजीनियरिंग के नाम से दुकान है। 18 मई की रात चोर दुकान का शटर तोड़कर 6 सबमर्सिबल की मोटर चोरी कर ले गए।