पानीपत | ऑटो में एक महिला व एक युवक ने एक व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी कर लिया। कानपुर के वदलेपुर सिमा निवासी गुरमुख सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह शनिवार को दवाई लेने के लिए अस्पताल आया था। बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर बिचपड़ी अपनी बहन से मिलने के लिए जा रहा था। ऑटो में एक महिला व एक युवक बैठे थे। जिन्होंने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 8 हजार रुपए व जरूरी कागजात थे।