पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • पेट्रोल अब तक सबसे महंगा हिसार में 77.56 रुपए पहुंचा

पेट्रोल अब तक सबसे महंगा हिसार में 77.56 रुपए पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | रविवार को पेट्रोल के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 76.24 रु. का हो गया। पिछला रिकॉर्ड 14 सितंबर 2013 का था, जब कीमत 76.06 रु. थी। तब क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल था। जो अभी 80 डॉलर के करीब है। रोज रिकॉर्ड बना रहा डीजल 67.57 रु. का हो गया। हरियाणा के कई जिलों में तो पेट्रोल 77 रु. व डीजल 68 रुपए के पार पहुंच गया है। कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 33 पैसे व डीजल 26 पैसे महंगा किया। जून 2017 से इनके दाम रोजाना तय किए जा रहे हैं। तब से एक दिन में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। कंपनियां इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट के हिसाब से दाम तय करती हैं। 24 अप्रैल को पेट्रोल का बेंचमार्क रेट 78.84 डॉलर/बैरल था। अब यह 7.8% बढ़कर 84.97 डॉलर हो गया है। सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाने से पहले ही इनकार कर चुकी है।

पेट्रोल एक दिन में 33 पैसे, डीजल 26 पैसे महंगा, 16 जून 2017 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त

हफ्तेभर में पेट्रोल Rs.1.61 डीजल Rs.1.64 महंगा किया

कंपनियों ने कर्नाटक चुनाव के दाैरान 24 अप्रैल के बाद 19 दिनों तक दाम नहीं बढ़ाए। 12 मई को वोटिंग हुई। 14 मई से कीमतें बढ़नी शुरू हुईं। हफ्तेभर में पेट्रोल 1.61 रु. और डीजल 1.64 रु. महंगा किया। तेल कंपनियां मार्जिन कर्नाटक चुनाव से पहले के स्तर पर ले गईं तो पेट्रोल 4.55 रु. तक और डीजल 4 रु. तक महंगा होगा।

हरियाणा में आज ये रेट

शहर पेट्रोल डीजल

पानीपत 76.55 68.19

हिसार 77.56 68.73

जब क्रूड के दाम घट रहे थे, तब केंद्र ने 9 बार में पेट्रोल पर Rs.11.77, डीजल पर Rs.13.47 एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई। क्रूड महंगा होने पर एक बार 2 रु. घटाए।

देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र में और डीजल आंध्र में

पेट्रोल: 85.77 रुपए प्रति लीटर महाराष्ट्र के परभणी में था रविवार को। सबसे सस्ता: पणजी में 70.26 रु. लीटर।

सबसे सस्ते और महंगे में 15 रु. का अंतर

पेट्रोल पर 47%, डीजल पर 38% टैक्स

डीलर की कीमत

36.93 रु. (48%)

एक्साइज ड्यूटी

19.48 रु. (26%)

डीलर का कमीशन

3.62 रु. (5%)

राज्य का वैट

16.21 रु. (21%)

डीलर की कीमत

39.78 रु. (59%)

एक्साइज ड्यूटी

15.33 रु. (23%)

डीलर का कमीशन

2.52 रु. (4%)

राज्य का वैट

9.94 रु. (15%)

डीजल: 73.45 रुपए प्रति लीटर आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में था रविवार को।

सबसे सस्ता: पोर्ट ब्लेयर में 63.35 रु. लीटर।

सबसे सस्ते और महंगे में 10 रु. का अंतर

कीमत और टैक्स रेट्स दिल्ली के मुताबिक

खबरें और भी हैं...