पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कहीं थिरके पांव तो कहीं चले पंच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहगीरी के तीन घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आमजन तक हर कोई देशभक्ति गीतों पर कोई सड़क के बीच थिरक रहा था। कोई प्रो कबड्डी मैच का मजा ले रहे थे तो एरोबिक्स जिम में भी पसीना बहा रहे थे। कहीं योग क्रियाओं के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के गुर सिखाए जा रहे थे। इस दौरान लोगों ने मनोरंजन के साथ-साथ जीवन में स्फूर्ति व ताजगी का एहसास किया। इस बार की विशेष बात यह रही कि स्कूली विद्यार्थी कम लेकिन आमजन 5 हजार तक शामिल हुए।

सेक्टर-13/17 में रविवार को हुई राहगीरी में लोगों ने लुत्फ उठाया और फिट पानीपत के संदेश को सार्थकता प्रदान की। आम लोगों के साथ-साथ विशिष्ट व्यक्तियों ने भी सुबह-सुबह कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। विधायक महीपाल ढांडा, डीसी सुमेधा कटारिया, एसपी संगीता कालिया, एसडीएम विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा गौरव कुमार और सीटीएम संजय कुमार ने आमजन के बीच जाकर हो रहे कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों का हौसला बढ़ाया। डांस इंडिया डांस में पानीपत का नाम चमकाने वाली वैष्णवी ने भी डांस कर खूब धमाल मचाया।

श्री राम दशहरा कमेटी ने लोगों को मटके से पानी पिलाया। प्रधान भीम सिंह सचदेवा का कहना है कि इससे पहले 6 मई को कमेटी में 72 प्लास्टिक कि गिलास पानी के बांटे थे। खाली गिलास से प्रदूषण ही फैलता है। इस बार नया प्रयोग करते हुए मटकों का पानी पिलाया।

पानीपत. सेक्टर 13-17 में राहगीरी के दौरान कार्यक्रम का आनंद लेते शहर के लोग।

साइकिल से पहुंचीं डीसी, एसपी को भेंट किया पौधा

डीसी सुमेधा कटारिया कार्यक्रम में साइकिल से पहुंची। एसपी संगीता कालिया को पाइट काॅलेज ने पौधा भेंट किया। डीसी व एसपी ने सादगी और स्वच्छता का संदेश देते हुए मटकों का पानी पिया।

राहगीरी में लोगों को जागरूक करते बच्चे

राहगीरी में वैष्णवी ने दी प्रस्तुति

खबरें और भी हैं...