पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • मंदिर में हॉल बनाने के लिए सीएम ने दी 11 लाख की सहायता राशि

मंदिर में हॉल बनाने के लिए सीएम ने दी 11 लाख की सहायता राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतलौडा| पानीपत-असंध सड़क पर नारा में दादी सती भवन परिसर में हॉल के निर्माण को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने ब्लाक समिति के चेयरमैन रमेश खर्ब उर्फ दूर्जन के हाथों शिलान्यास कराया। इसके लिए सीएम खट्टर ने भी 11 लाख की सहायता राशि ग्रामीणों को दी। सीएम को एक कार्यक्रम में शामिल होने सफीदों जाना था। जब यह बात ग्रामीणों को पता चली ताे भारी संख्या में सड़क पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को भारी संख्या में देखकर मुख्यमंत्री रुके इकट्ठे होने का कारण पूछा तो चेयरमैन रमेश खर्ब ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां प्रसिद्ध दादी सती मंदिर है और इसके परिसर में हॉल भवन बनाया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने अपनी ओर हॉल निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी भी थे। इस मौके पर तेजवीर खर्ब, ब्लाक समिति के चेयरमैन रमेश खर्ब, दिनेश शर्मा, ट्रांसपोर्टर देवेंद्र खर्ब, पूर्व सरपंच बेला सिंह, राजबीर, रविन्द्र मास्टर, अमित खर्ब सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...