परिवार परामर्श केंद्र द्वारा असंगठित क्षेत्रों में महिला श्रमिकों को पौष्टिक आहार की जानकारी देने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। यह केंद्र हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड के सौजन्य से माता सीता रानी सेवा संस्था पानीपत द्वारा पिछले 17 वर्षों से चलाया जा रहा है।
शहरी स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर 25 की एएमओ डॉक्टर ज्योति ने बताया कि महिलाओं में सबसे ज्यादा समस्या खून की कमी होती है। हमारे शरीर में 12 से 14 ग्राम तक खून का होना जरूरी होता है, और सभी महिलाओं में आमतौर पर खून की कमी पाई जाती है। वे घर के सभी सदस्यों का तो ध्यान रखती हैं पर अपने लिए समय नहीं निकालती हैं। अच्छे स्वास्थ्य और खून की कमी पूरी करने के लिए पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। इसके साथ-साथ गुड़ व चने का सेवन भी दूध के साथ करना सही रहता है। शिविर में माता सीता रानी सेवा संस्था की अध्यक्षा कृष्णा कांता, परिवार परामर्श केंद्र की परामर्श दातरी सुनीता आनंद, स्कूल की मुख्याध्यापिका प्रिया लूथरा, प्रमिला, रेखा यशोदा, पूनम, संध्या देवी, आनंदी, सीता, काजल, पुष्पा ,रुखसाना, नीलम व काजल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।