रंगमंच कला संगम साहित्य के सदस्यों ने शनिवार को सर्वसम्मति से रमेश मल्होत्रा को प्रधान चुना। इससे पहले वो तीन साल सेक्रेट्री पद पर रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि समिति 45 सालों से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब कन्याओं के विवाह, रक्तदान शिविर व समिति द्वारा ड्रामा का आयोजन किया जाएगा। समिति हर साल ड्रामों का आयोजन किया जाता है। इसकी अलग ही लोकप्रियता है। उन्होंने कहा कि समिति गरीब कन्याओं के विवाह के लिए समिति द्वारा सहयोग किया जाएगा। समिति के हर सदस्य का सम्मान किया जाएगा। नवनियुक्त प्रधान रमेश मल्होत्रा ने बताया कि रंगमंच कला संगम साहित्य में 43 सदस्य वर्तमान में है। रविवार को कार्यकारिणी के सदस्यों को चुना जाएगा। रमेश मल्होत्रा को प्रधान चुने जाने पर सालारजंग स्थित सिंगला मार्किट के प्रधान बाबू भाई बरेजा ने स्वागत किया।