पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहलवानी का ट्रायल 22 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में शनिवार को हुई जिला कुश्ती संघ की बैठक में 22 मई को अंडर-15 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की ट्रायल करवाने का योजना बनाई गई। प्रधान कर्ण सिंह पुनिया ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों में लड़कियों को रोहतक विश्वविद्यालय में 26 मई और साई सेंटर सोनीपत में 27 मई को फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन के लिए चुना जाएगा। सभी पहलवानों को एक किग्रा तक की छूट दी जाएगी। ट्रायल देने के लिए आने वाले पहलवानों को अपने साथ आयु प्रमाणपत्र लेकर आना होगा। ट्रायल सुबह 8:30 बजे से होगा। इस अवसर पर सचिव दिलबाग सिंह खर्ब, कोच प्रेम सिंह अंतिल, अनुज जागलान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...