जीटी रोड स्थित आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके उनकी देखभाल का भी जिम्मा लिया। प्रिंसिपल जय गोपाल आर्य ने कहा कि हम सभी को जीवन में एक बार पौधा जरूर लगाना चाहिए। हम जितनी ऑक्सीजन लेते हैं। उसका आप अनुमान भी नहीं लगा सकते। भगवान की ओर से मुफ्त में मिलने वाली सुविधाओं का कर्जा हम नहीं चुका सकते। उन्होंने कहा कि सभी जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प अवश्य लें। अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं। इससे पर्यावरण की रक्षा होगी तथा पुण्य मिलेगा। उन्होंने छात्राओं को संदेश भी दिया कि वे खुद की तरह पौधों की भी संभाल रखें। सभी छात्रों को शपथ दिलाकर पौधरोपण करने का संदेश दिया। शिक्षक भोजराज पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा, मंजीत, सुनील शर्मा, विजय मलिक व विनोद कुमार मौजूद रहे।