पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • इन्हें पहचानिए; दोनों एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते हैं कहीं दिखें तो पुलिस को बताएं

इन्हें पहचानिए; दोनों एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते हैं कहीं दिखें तो पुलिस को बताएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | इन दोनों युवकों को अगर आपने कहीं देखा है तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर या नजदीकी थाने-चौकी में सूचना दंे। इन दोनों पर एटीएम कैबिन में कार्ड बदलकर ठगी करने का आरोप है। यह फुटेज थाना शहर पुलिस ने जारी की है। आरोपी एटीएम कैबिन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। जो इनकी सूचना देगा उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि रामदास 15 अप्रैल को जीटी रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम से रुपए निकालने आए थे। दोनों ने मदद के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 11,710 रुपए निकाल लिए। एएसआई बलजीत एटीएम में लगे सीसीटीवी में आरोपियों की फोटो मिल गई।

खबरें और भी हैं...