पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • तीन दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे युवक की चाकू मारकर हत्या

तीन दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे युवक की चाकू मारकर हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर 29 में फ्लोरा चौक के पास बनी बिल्लू लेबर कॉलोनी में शुक्रवार रात शराब पार्टी कर रहे तीन दोस्तों ने ही चाकू से वार करके युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गली में फेंक दिया। आशंका है कि पार्टी के दौरान विवाद होने पर वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या कर सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं। सेक्टर 29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गांव गंज बासौदा का 35 वर्षीय पंचम सिंह पुत्र चतर सिंह बिल्लू लेबर कॉलोनी में रहता था। यह कॉलोनी सिवाह गांव के सतेंद्र उर्फ बिल्लू ने बना रखी है। इसी कॉलोनी में यूपी के बलिया जिले के गांव कंसो पटना का आनंद गिरी, उड़ीसा के ब्रहमपुर का शरद, यूपी के बनारस जिले के बरहईकलां का राहुल भी किराए पर रहते थे। चारों सेक्टर 29 में ग्राेवर इंड्रस्ट्रीज में काम करते थे। शुक्रवार रात को चारों युवक आनंद गिरी के कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे। तभी विवाद होने पर आनंद गिरी, शरद व राहुल ने चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से पंचम सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कॉलोनी के पास ही गली में फेंक दिया।

आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम :: एसएचओ

सतेंद्र की शिकायत पर तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुरेश कुमार सैनी, एसएचओ, चांदनी बाग थाना

भास्कर न्यूज | पानीपत

सेक्टर 29 में फ्लोरा चौक के पास बनी बिल्लू लेबर कॉलोनी में शुक्रवार रात शराब पार्टी कर रहे तीन दोस्तों ने ही चाकू से वार करके युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गली में फेंक दिया। आशंका है कि पार्टी के दौरान विवाद होने पर वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या कर सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं। सेक्टर 29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गांव गंज बासौदा का 35 वर्षीय पंचम सिंह पुत्र चतर सिंह बिल्लू लेबर कॉलोनी में रहता था। यह कॉलोनी सिवाह गांव के सतेंद्र उर्फ बिल्लू ने बना रखी है। इसी कॉलोनी में यूपी के बलिया जिले के गांव कंसो पटना का आनंद गिरी, उड़ीसा के ब्रहमपुर का शरद, यूपी के बनारस जिले के बरहईकलां का राहुल भी किराए पर रहते थे। चारों सेक्टर 29 में ग्राेवर इंड्रस्ट्रीज में काम करते थे। शुक्रवार रात को चारों युवक आनंद गिरी के कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे। तभी विवाद होने पर आनंद गिरी, शरद व राहुल ने चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से पंचम सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कॉलोनी के पास ही गली में फेंक दिया।

खबरें और भी हैं...