श्री दिगंबर जैन मंदिर के पास पड़े कचरे को साफ कर रहे जय भारत मारूति (जेबीएम) कंपनी के कर्मचारियों के साथ अज्ञात लोगों ने हाथापाई की। एक कर्मचारी को ईंट मार दी। इसी दौरान ट्रैक्टर के डीजल टैंक में चीनी डालकर उसे जाम कर दिया। इसी दौरान लोगों की भीड़ व विरोध बढ़ता देख अज्ञात मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जेबीएम कंपनी के जिला प्रबंधक विपुल शर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत डीसी सुमेधा कटारिया व कमिश्नर शिव प्रसाद शर्मा से की गई तो उन्होंने डीएसपी हेड क्वार्टर जगदीप सिंह दूहन को मौके पर भेजा। इसके बाद शहर में 6 पीसीआर की सुरक्षा में आधी रात तक सफाई अभियान चला। इसमें 14 ट्रैक्टर-ट्राॅली, 2 जेसीबी, व दो डोजर से कचरा साफ किया। ट्रैक्टर के ड्राइवर राकेश व सतीश ने बताया कि हड़ताली कर्मचारी काम को प्रभावित कर रहे हैं।
जेबीएम कंपनी का आरोप है कि हड़ताली कर्मी उन्हें काम करने से रोकने के प्रयास में हैं।
भास्कर न्यूज | पानीपत
श्री दिगंबर जैन मंदिर के पास पड़े कचरे को साफ कर रहे जय भारत मारूति (जेबीएम) कंपनी के कर्मचारियों के साथ अज्ञात लोगों ने हाथापाई की। एक कर्मचारी को ईंट मार दी। इसी दौरान ट्रैक्टर के डीजल टैंक में चीनी डालकर उसे जाम कर दिया। इसी दौरान लोगों की भीड़ व विरोध बढ़ता देख अज्ञात मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जेबीएम कंपनी के जिला प्रबंधक विपुल शर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत डीसी सुमेधा कटारिया व कमिश्नर शिव प्रसाद शर्मा से की गई तो उन्होंने डीएसपी हेड क्वार्टर जगदीप सिंह दूहन को मौके पर भेजा। इसके बाद शहर में 6 पीसीआर की सुरक्षा में आधी रात तक सफाई अभियान चला। इसमें 14 ट्रैक्टर-ट्राॅली, 2 जेसीबी, व दो डोजर से कचरा साफ किया। ट्रैक्टर के ड्राइवर राकेश व सतीश ने बताया कि हड़ताली कर्मचारी काम को प्रभावित कर रहे हैं।
10 दिनों से पड़ा कचरा दबाया
शहर के प्रमुखता सुभाष बाजार में 10 दिनों से पड़े कचरे में बदबू बढ़ गई। इससे बीमारियों न फैले इसलिए क्षेत्रवासियों ने इसे कट्टों के नीचे दबा दिया। सर्व संगठन सेवा संस्थान के संयोजक मेहुल जैन ने बताया कि इसे रात्रि 2 बजे उठवाया। इसी तरह से गंदगी के ढेर शहर के विभिन्न हिस्सों में हैं। संगठन के पदाधिकारी अपने शहर को साफ करने में भरपूर योगदान दे रहे हैं।