पानीपत | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए 12वीं का परीक्षा परिणाम में प्रदेश का कुल परीक्षा परिणाम 63.84 प्रतिशत रहा। प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले पानीपत जिले का परिणाम 65.44 प्रतिशत रहा। इस बार भी जिला की बेटियों ने ही बाजी मारी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धर्मबीर कादियान का कहना है कि मौजूदा शिक्षा स्तर को पहले से और भी ज्यादा बेहतर बनाएंगे और पानीपत को प्रदेश का नंबर वन जिला बनाएंगे।
पायनियर पब्लिक स्कूल
स्कूल के 32 बच्चों ने परीक्षा दी। प्रतिशत 91 परिणाम रहा, जिनमें 7 मेरिट रही। पायनियर स्कूल के निदेशक सुनील दत्त शर्मा व मेरी मॉडर्न स्कूल निदेशक राजपाल शर्मा ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी दिनेश कुमार 428, लक्ष्मी वर्मा 396, कोरन 451 पाइनियर स्कूल, रेनुका 438, सविता 406, निर्मला 420 व अर्जुन 446 अंक प्राप्त किए।
सदानंद बाल विद्या मंदिर, किशनपुरा
62 विद्यार्थियों में से 52 प्रथम श्रेणी पास हुए और 36 ने मेरिट सूची में जगह बनाई। प्रिंसिपल सुधा रानी ने बताया कि वर्षा, साहिल व 461 अंक प्राप्त किए। वहीं फिजा ने 455 व जतिन ने 444 अंक प्राप्त किए।
एसडी सीनियर सेेकेंडरी स्कूल, जीटी रोड
स्कूल के 202 विद्यार्थियों में से 18 की मेरिट आई। विज्ञान संकाय में हिमांशु ने 452, वाणिज्य में इमरान ने 452, आर्ट्स में 401 अंक प्राप्त किए। प्रधान विष्णु गोयल, प्रबंधक फकीर चंद बिंदल व प्रिंसिपल मनीष गोयल ने बताया कि अच्छे अंक पाने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
ज्ञान गंगा स्कूल
उग्रा खेड़ी स्थित ज्ञान गंगा सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने मैरिट सूची में स्थान हासिल किया। इसके अलावा 55 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की। जिसमें स्कूल की अंजना ने 446, शिवजी ने 408, मंजीत ने 402, सुशील ने 402, विकास ने 398, काजल ने 392 अंक हासिल किए।
न्यू ईग्रा स्कूल
न्यू ईरा स्कूल के 17 विद्यार्थियों ने मैरिट सूची में स्थान हासिल किया। इसमें शिवानी 460, राखी 431, रवीना 434 व आरती ने 421 अंक हासिल किए हैं। स्कूल के प्रिंसिपल नवीन शर्मा ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी।
आर्य कन्या वरिष्ठ स्कूल
आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की 15 छात्राओं ने मैरिट सूची में स्थान हासिल किया इसमें संजना आर्ट्स में 90, सोनिया कॉमर्स में 87, मीनू आट्रर्स में 83, ज्योति 81, कविता 79 व यशिका 78 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रिंसिपल स्वीटी छिक्कारा ने छात्राओं को भविष्य के लिए बधाई दी।
गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल
गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने मैरिट सूची में स्थान हासिल किया। इसमें वैशाली 459, चंचल बंसल 447, श्रुति जिंदल 446, अदिति गौतम 404 व आस्था गौतम ने 397 अंक प्राप्त किए। प्रिंसिपल संजू रानी ने परीक्षा परिणाम आने पर अध्यापक व विद्यार्थियों को बधाई दी।