मतलौडा| कुराना गांव में खेल-खेल में बच्चों ने एक बच्चे के सिर पर बैट से मार दिया। इससे 13 वर्षीय गोपाल गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल गोपाल को पानीपत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। गोपाल के पिता महेन्द्र के बयान पर उरलाना चौकी पुलिस ने दीपक, राहुल व मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महेन्द्र ने पुलिस को बताया कि गांव में दस मई को बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर राहुल ने गोपाल के सिर में बैट से मार दिया। इसके बाद सभी बच्चों ने गोपाल की पिटाई कर दी। परिजनों ने बाहर आकर देखा तो गोपाल बेहोश पड़ा था।