पानीपत | मॉडल टाउन चौकी क्षेत्र के अंकित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने फोन पर बात कर रहे युवक का मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित युवक ने मॉडल टाउन थाना में केस दर्ज कराया है। आसन कलां गांव निवासी सोहन लाल के 22 वर्षीय बेटे कृष्ण लाल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 18 मई की शाम करीब 6 बजे अंकित पेट्रोल पंप के पास मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान पीछे से बाइक पर दो युवक आए और मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।