पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार में अवैध शराब की 15 पेटी मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | देवपुरी रोड पर अपना पार्क के पास शनिवार शाम को वर्ना कार से अवैध शराब की 15 पेटी बरामद हुई हैं। कार में सवार तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ चांदनी बाग थाने में केस दर्ज किया है।

पुलिस टीम शनिवार को देवपुरी रोड पर अपना पार्क के पास गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि सोनीपत के खानपुर कलां का रहने वाला महाबीर, करनाल के नीलोखेड़ी निवासी रविन्द्र पुत्र सुलतान व एक अन्य युवक कार में शराब भरकर यूपी जा रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की। थोड़ी देर बाद सेक्टर 11/12 की तरफ से एक ड्राइवर कार को लापरवाही व तेज रफ्तार में चलाता हुआ आया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी रोककर तीनों आरोपी भाग गए।

खबरें और भी हैं...